शाहरुख खान सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले भारतीय एक्टर [Shahrukh Khan is the highest tax paying Indian actor]

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियांफॉर्च्यून इंडिया ने वित्त वर्ष 2023-24 में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले इंडियन सेलेब्स की लिस्ट जारी की है।

शाहरुख खान भारत में सबसे ज्यादा टैक्स चुकाने वाले सेलेब बन गए हैं। शाहरुख खान ने 92 करोड़ रुपए का टैक्स चुकाया। 2023 में शाहरुख खान की नेटवर्थ में 1300 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ।

शाहरूख की नेटवर्थ बढ़ीः

फोर्ब्स के मुताबिक, साल 2022 में शाहरुख की नेटवर्थ 5116 करोड़ रुपए थी, जिसमें जवान और पठान की कामयाबी के बाद 8% की बढ़ोतरी हुई।

  • किंग खान के बाद इस लिस्ट में तमिल सुपरस्टार थलापति विजय हैं।
  • थलापति ने 80 करोड़ रुपए टैक्स जमा किया।
  • इस लिस्ट के टॉप-5 में अमिताभ बच्चन, सलमान खान शामिल हैं।
  • विराट कोहली (66 करोड़) भारतीय प्लेयर में सबसे आगे हैं।

इसे भी पढ़ें

हजारीबाग के अथर्व बक्शी बने सुपरस्टार सिंगर 3 के विजेता, प्राइज मनी में जीते लाखों रुपये 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं