शाह बोले- 2026 में बंगाल में सरकार बनाएंगे [Shah said- will form government in Bengal in 2026]

1 Min Read

यहां रवींद्र संगीत की जगह बमों की आवाजें सुनाई देती हैः

कोलकाता, एजेंसियां। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज बंगाल में रवींद्र संगीत की जगह बमों की आवाजें सुनाई दे रही हैं।

बंगाल में राज्य सरकार घुसपैठ करा रही है। गाय और कोयले की तस्करी रोकने के लिए पश्चिम बंगाल में एक करोड़ भाजपा सदस्य बनाने होंगे। 2026 में भाजपा दो तिहाई बहुमत से पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी।

बंगाल में माताओं-बहनों की गरिमा का हनन:

शाह ने कहा कि बंगाल में माताओं-बहनों की गरिमा का हनन हो रहा है। संदेशखाली में महिलाओं पर हमले और आरजी कर अस्पताल में एक डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटनाएं इस बात का सबूत हैं।

उन्होंने कहा कि मिथुन चक्रवर्ती ने मुझे बताया था कि TMC के कार्यकर्ता भाजपा समर्थकों को वोट नहीं करने देते हैं।

इसे भी पढ़ें

पश्चिम बंगाल में बाढ़ की गंभीर स्थिति, ममता बनर्जी ने केंद्र पर मदद न करने का आरोप

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं