शाह बोले- नेहरू और अब्दुल्ला कश्मीर में 40 हजार लोगों की हत्या के जिम्मेदार[Shah said- Nehru and Abdullah are responsible for the killing of 40 thousand people in Kashmir]

2 Min Read

श्रीनगर, एजेंसियां। गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के चेनानी और उधमपुर में लोगों को संबोधित किया।

उन्होंने कहा कि यह अब्दुल्ला और नेहरू ही हैं, जो जम्मू और कश्मीर में 40,000 लोगों की हत्या के जिम्मेदार हैं। उस समय फारूक अब्दुल्ला कहां थे?

वह गर्मियों में लंदन में छुट्टियां मना रहे थे और महंगी मोटरसाइकिल चला रहे थे। शाह ने यह भी दावा किया कि जम्मू-कश्मीर से आतंकवाद सिर्फ भाजपा ने खत्म किया है।

आतंक का जवाब फांसी के तख्ते पर दिया जाएगा

शाह ने कहा कि हमारी देश की संसद पर जिस अफजल गुरु ने हमला करवाया उसकी फांसी की सजा का ये लोग विरोध कर रहे हैं।

उमर अब्दुल्ला कहते हैं कि अफजल गुरु को फांसी नहीं देनी चाहिए। उमर अब्दुल्ला साहब, आप आतंकवादियों को बिरयानी खिलाते रहिए, लेकिन जो आतंक फैलाएगा, उसका जवाब फांसी के तख्ते पर ही दिया जाएगा।

जम्मू-कश्मीर में अब आतंकवाद नहीं

जम्मू-कश्मीर 40 साल तक आतंकवाद की दहशत में रहा, 40,000 लोग मारे गए, 3,000 दिन कर्फ्यू रहा। हर दिन पाक प्रेरित आतंकवादी बम और गोलियां चलाते थे। अब न पत्थरबाजी होती है, न ही गोलियां चलती हैं।

आजादी के बाद जम्मू-कश्मीर में एक ऐसा चुनाव होने जा रहा है, जब यहां न धारा-370 है और न ही अलग झंडा है।

इसे भी पढ़ें

जम्मू-कश्मीर चुनाव: दूसरे फेज में 55% मतदान

Share This Article
Exit mobile version