खड़गे की मांग- PM गृह मंत्री को बर्खास्त करें
नई दिल्ली, एजेंसियां। राज्यसभा में अंबेडकर को लेकर अपनी टिप्पणी पर गृह मंत्री अमित शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई दी। कहा, ‘संसद में बात तथ्य और सत्य के आधार पर होनी चाहिए। कांग्रेस पार्टी ने तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया है।’
शाह ने 17 दिसंबर को राज्यसभा में संविधान पर चर्चा के दौरान कहा था कि आज सभी अंबेडकर-अंबेडकर कर रहे हैं।
इस बयान के बाद कांग्रेस ने शाह पर अंबेडकर के अपमान का आरोप लगाया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ‘अगर मोदी जी को अंबेडकर के प्रति जरा भी श्रद्धा है तो रात 12 बजे से पहले शाह को बर्खास्त कर दें।
अगर नहीं हटाते हैं तो आप जो अंबेडकर के लिए बोल रहे हैं, वो सब ड्रामा है।’
इसे भी पढ़ें
कांग्रेस ने अमित शाह के बयान और मणिपुर हिंसा के खिलाफ रांची में निकाला विरोध मार्च








