J&K में शाह बोले- आतंक को पाताल में दफन करेंगे [Shah said in J&K – will bury terror in the underworld]

1 Min Read

NC-कांग्रेस 370 की वापसी चाहती हैं, यह कभी नहीं होगा

श्रीनगर, एजेंसियां। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। उन्हें यहां तीन सभाओं को संबोधित करना है। उन्होंने अपनी पहली सभा पाड्डर के नागसेनी में की।

उन्होंने कहा कि NC और कांग्रेस कहती है कि अगर उनकी सरकार बनी तो वे अनुच्छेद 370 को फिर से लागू करेंगे। क्या अनुच्छेद 370 वापस होना चाहिए?

शाह ने कहा कि पहाड़ी और गुर्जर भाइयों को जो आरक्षण मिलता है, अनुच्छेद 370 बहाल होने पर वह नहीं मिल पाएगा, लेकिन मैं कश्मीर का माहौल देख रहा हूं। न तो फारूक अब्दुल्ला और न ही राहुल गांधी यहां सरकार बना रहे हैं।

370 अब इतिहास का हिस्सा

उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 अब इतिहास का हिस्सा बन चुका है। भारत के संविधान में अनुच्छेद 370 के लिए कोई जगह नहीं है।

कश्मीर में कभी भी दो प्रधानमंत्री, दो संविधान और दो झंडे नहीं हो सकते। वहां केवल एक झंडा होगा और वह हमारा तिरंगा है।

इसे भी पढ़ें

जम्मू – कश्मीर के बारामूला में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ जारी, 3 आतंकी ढेर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं