नक्सलवाद पर शाह ने 8 मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की, कहा- इस साल छत्तीसगढ़ में 194 नक्सली मारे गए [Shah held a meeting with 8 Chief Ministers on Naxalism, said- 194 Naxalites were killed in Chhattisgarh this year]

1 Min Read

युवाओं से हथियार छोड़ने की अपील

नई दिल्ली, एजेंसियां। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को दिल्ली में नक्सलवाद के खात्मे को लेकर बैठक की। विज्ञान भवन में हुई बैठक में इसमें नक्सल प्रभावित 8 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।

छत्तीसगढ़ की तारीफ की

शाह ने नक्सलवाद खत्म करने की कोशिशों को लेकर छत्तीसगढ़ की तारीफ की। उन्होंने बताया कि जनवरी से अब तक छत्तीसगढ़ में 194 नक्सली मारे गए हैं, 801 को गिरफ्तार किया गया है और 742 ने सरेंडर किया है।

युवाओं से मुख्य धारा में जुड़ने की अपील

शाह ने नक्सली युवाओं से अपील की कि वे हथियार छोड़कर मुख्य धारा में आएं। उन्होंने नॉर्थ-ईस्ट और जम्मू-कश्मीर के 13 हजार युवाओं का उदाहरण दिया, जिन्होंने नक्सलवाद छोड़ा है।

नक्सलवाद से जुड़ी हिंसा की घटनाएं कम हुई

अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद संबंधित हिंसा की घटनाएं 16,463 से घटकर 7,700 हो गई हैं।

यह संख्या अगले साल और कम हो जाएगी। नागरिकों और सुरक्षाबलों की मौत में 70% की कमी आई है। हिंसा की रिपोर्ट करने वाले जिलों की संख्या 96 से घटकर 42 हो गई है।

इसे भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 31 नक्सली मार गिराए

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं