Shabina Shaikh: शबीना शेख के धराते ही मिला 22 करोड़ का कोकीन, दो विदेशी सहित तीन अरेस्ट [As soon as Shabina Sheikh was arrested, cocaine worth 22 crores was recovered, three including two foreigners arrested]

2 Min Read

Shabina Shaikh:

मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा रोड और वसई में पुलिस ने छापा मारकर करीब 22 करोड़ रुपये की ड्रग्स जब्त की है । इस मामले में मीरा भायंदर वसई विरार पुलिस ने दो विदेशी नागरिकों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है। क्राइम ब्रांच के सहायक पुलिस आयुक्त मदन बल्लाल ने शुक्रवार को मीडिया को बताया कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 15 अप्रैल को शबीना शेख (42) नामक एक महिला को गिरफ्तार किया। उसके पास से 17.74 करोड़ रुपये मूल्य की 11.8 किलोग्राम कोकीन बरामद की थी।

Shabina Shaikh:

इस महिला ने पुलिस को बताया कि उसे ड्रग्स एक नाइजीरियाई नागरिक ने दी थी। इसी जानकारी के आधार पर नाइजीरियाई नागरिक एंडी उबाबुदिके ओनिनसे (45) को 2.608 किलोग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया गया। नाइजीरियाई नागरिक के पास से बरामद की गई कोकीन की कीमत 3.9 करोड़ रुपये आंकी गई है।

Shabina Shaikh: विदेशी महिला क्रिस्टाबेल एनजेई भी गिरफ्त में

इसके बाद नाइजीरियाई नागरिक से आगे की पूछताछ के दौरान एक अन्य विदेशी महिला का पता चला। पुलिस ने वसई इलाके में छापा मारकर कैमरून देश की 32 वर्षीय क्रिस्टाबेल एनजेई को गिरफ्तार किया। पुलिस की टीम ने उस महिला के पास से 64.98 लाख रुपये कीमत की 433.2 ग्राम कोकीन बरामद की। इस कार्रवाई के दौरान आरोपितों के पास से 2.84 लाख रुपये की विदेशी मुद्रा और भारतीय रुपये भी बरामद किए हैं।

एसीपी बल्लाल ने कहा कि इस मामले में पुलिस तस्करी का सामान कहां से आया और उसके संभावित खरीददार कौन थे, इसकी गहन छानबीन की जा रही है। इस मामले और गिरफ्तारियां होने की भी संभावना है।

इसे भी पढ़ें

NCB ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी रैकेट का किया भंडाफोड़

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं