बदलापुर के स्कूल में बच्चियों का यौन शोषण [Sexual exploitation of girls in Badlapur school]

1 Min Read

300 प्रदर्शनकारियों पर FIR, 72 अरेस्ट

मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर में 2 बच्चियों के साथ यौन शोषण की घटना के विरोध में हजारों लोगों की भीड़ ने विरोध प्रदर्शन किया था।

भीड़ ने बदलापुर में रेलवे ट्रैक जाम किया था और 10 घंटे तक तोड़फोड़ की। साथ ही पुलिस पर पथराव किया, जिसमें 17 पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

पुलिस ने देर रात करीब 300 प्रदर्शनकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की। अब तक 72 लोगों को अरेस्ट किया गया है।

जांच के लिए SIT का गठन

मामले की जांच के लिए IG आरती सिंह के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया है। मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा और सरकारी वकील उज्ज्वल निकम होंगे।

आरोपी को 26 अगस्त तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। वहीं, महाविकास अघाड़ी (MVA) ने 24 अगस्त को महाराष्ट्र बंद का ऐलान किया है।

इसे भी पढ़ें

HC ने कहा था- लड़कियां यौन इच्छाओं पर काबू रखें, सुप्रीम कोर्ट ने आदेश पलटा, रेप के आरोपी की सजा बहाल

Share This Article
Exit mobile version