दिल्ली में सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी लड़कियां धराईं

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली के एक गेस्ट हाउस में चलाये जा रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।

पुलिस ने मौके से छह युवतियां, चार युवक और गेस्ट हाउस के दो संचालकों को गिरफ्तार किया है।

सेक्टर-56 पुलिस ने सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पकड़ी गयीं युवतियों में चार विदेशी हैं।

पुलिस को सेक्टर-57 के जी ब्लाक में स्थित एक गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना मिली थी।

इस सूचना पर पुलिस ने एक फर्जी ग्राहक तैयार कर गेस्ट हाउस में भेजा। फर्जी ग्राहक ने गेस्ट हाउस प्रबंधक संजीव से बात कर युवतियों की मांग की।

सौदेबाजी होने के बाद फर्जी ग्राहक ने पुलिस टीम को इशारा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने गेस्ट हाउस में दबिश दी।

इस दौरान मौके पर पुलिस ने 24 से 34 साल के बीच छह युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। इन युवतियों में से दो उज्बेकिस्तान, दो बांग्लादेश, एक असम और एक कोलकाता की है।

पुलिस के अनुसार बांग्लादेश की युवतियां बिना वीजा के रह रही थीं। उनका वीजा खत्म हो चुका था।

पुलिस ने युवतियों के अलावा होटल संचालक नारनौली निवासी दिलबाग, बहरोड निवासी संजय, संजीव और रामबाबू को भी गिरफ्तार किया है।

सेक्टर-56 थाना पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें

निर्मला सीतारमण की लैंड स्कैम के आरोपी विष्णु अग्रवाल से मुलाकात पर झारखंड की सियासत गर्म

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं