यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रज्जवल की मां को लेकर हुए संगीन खुलासे [Serious revelations about Prajwal’s mother accused of sexual harassment]

2 Min Read

बेंगलुरु, एजेंसियां। कई महिलाओं संग यौन उत्पीड़न के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना की मां भवानी को लेकर संगीन खुलासे हुए हैं।

मामले में जांच कर रही कर्नाटक पुलिस की एसआईटी ने हाईकोर्ट को बताया कि रेवन्ना की मां ही यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाओं के अपहरण की मास्टर माइंड है।

एसआईटी के मुताबिक, भवानी ने सात पीड़िताओं का अपहरण किया ताकि उन्हें प्रज्वल के खिलाफ शिकायत दर्ज करने से रोका जा सके।

7 जून को गिरफ्तार की गई थीं भवानी

बलात्कार के आरोपी कर्नाटक के पूर्व जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मां भवानी को पुलिस ने 7 जून को गिरफ्तार किया था।

भवानी की जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान एसआईटी ने भवानी को पीड़िताओं के अपहरण का मुख्य आरोपी बताया।

एसआईटी ने हाईकोर्ट से कहा कि प्रज्वल की मां भवानी रेवन्ना यौन उत्पीड़न की पीड़िता के अपहरण के मामले में मास्टरमाइंड थी।

जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित

फिलहाल कर्नाटक हाईकोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। लेकिन 7 जून को गिरफ्तारी के खिलाफ अंतरिम सुरक्षा को एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया है।

साथ ही हाईकोर्ट ने भवानी को एसआईटी के समक्ष उपस्थित होकर जांच में सहयोग करने का आदेश दिया है।

इसे भी पढ़ें

कर्नाटक सेक्स स्कैंडलः एचडी रेवन्ना SIT की हिरासत में

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं