सेंसेक्स का गच्चा- 3 घंटे में निवेशकों के 8 करोड़ डूबे [Sensex scam – 8 crore investors lost money in 3 hours]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

इन शेयरों ने डुबोई लुटिया

मुंबई, एजेंसियां। शेयर बाजार ने 25 अक्टूबर को निवेशकों को जोरदार झटका दिया। सेंसेक्स 800 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक 79,270 के लेवल पर कारोबार कर रहा था।

वहीं, इस दौरान निफ्टी में भी 280 अंकों की गिरावट आई। शुरुआती 3 घंटे में ही BSE लिस्टेड सभी कंपनियों का मार्केट कैप 7.7 लाख करोड़ यानी करीब 8 लाख रुपए घटकर 436.1 लाख करोड़ हो गया। सरकारी बैंकों के शेयरों का इंडेक्स इस दौरान सबसे ज्यादा 3.34% तक गिर गया।

इसमें Central बैंक, PNB और Canara बैंक के स्टॉक्स लगभग 5%, जबकि IndusInd बैंक के शेयर करीब 20% तक लुढ़क गए।

इन 10 शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिलीः

1.इंडसइंड बैंक शेयर करीब 20% तक टूटकर दोपहर 1 बजे तक 1,036.25 रुपए पर कारोबार कर रहा है। 2.डिक्सॉडन टेक्नो लॉजी के शेयर में 10 फीसदी की गिरावट।
3.एयू स्मॉ‍ल फाइनेंस के शेयर 6 परसेंट तक गिरे हैं।
4.मैंग्लोर रिफाइनरी के स्टॉक भी 6 फीसदी तक गिर गए हैं।
5.BHEL के शेयर में 6% की गिरावट है।
6.टाटा ट्रेंट के स्टॉक 5.38% तक नीचे आ गए हैं।
7.महिंद्रा एंड महिंद्रा करीब 5% की गिरावट है। दोपहर 1 बजे तक शेयर 2,686.75 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।
8.अडानी पोर्ट के शेयर में 3 परसेंट की गिरावट है।
9.NTPC का स्टॉक भी करीब 3% गिरा है।
10.L&T शेयर में 3 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट है।

इसे भी पढ़ें

लगातार तीसरे दिन टॉप पर शेयर बाजार, सेंसेक्स ने 84,881 और निफ्टी ने 25,925 का स्तर छुआ

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं