सेंसेक्स में 850 अंकों से ज्यादा की तेजी: 79,988 के स्तर पर पहुंचा, निफ्टी भी करीब 250 अंक चढ़ा [Sensex rose by more than 850 points: reached the level of 79,988, Nifty also rose by about 250 points.]

1 Min Read

IT शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी

मुंबई, एजेंसियां। शेयर बाजार में आज हफ्ते के पांचवें और आखिरी कारोबारी दिन, यानी शुक्रवार को तेजी देखने को मिल रही है।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 850 से ज्यादा अंकों की तेजी के साथ 79,988 के दिन के ऊपरी स्तर पर पहुंचा।

हालांकि, अब सेंसेक्स 450 अंक की तेजी के साथ 79,550 के स्तर के आस-पास कारोबार कर रहा है।

वहीं शुरुआती कारोबार में निफ्टी में भी करीब 250 अंक की तेजी रही। ये 24,403 के दिन के ऊपरी स्तर पर पहुंचा।

अब निफ्टी 150 अंक की तेजी के साथ 24,300 के आस-पास कारोबार कर रहा है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 48 में तेजी और 2 में गिरावट है। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयरों में तेजी और 1 शेयर में गिरावट है।

इसे भी पढ़ें

सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा की तेजी, निफ्टी भी 200 अंक चढ़ा 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं