सेंसेक्स 650 अंक चढ़कर 77,000 के पार पहुंचा, निफ्टी 200 अंक चढ़कर 23380 पर [Sensex rose 650 points to cross 77,000, Nifty rose 200 points to 23380]

2 Min Read

रियल्टी-ऑटो शेयर्स में खरीदारी

मुंबई, एजेंसियां। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 21 मार्च को सेंसेक्स करीब 500 अंक चढ़कर 76,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 170 अंक की तेजी है, ये 23360 के स्तर पर है। ऑटो, रियल्टी और मीडिया शेयरों में सबसे ज्यादा खरीदारी है।

निफ्टी मीडिया इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.69% चढ़ा है। ऑटो इंडेक्स 1.50% और रियल्टी इंडेक्स 1.17% ऊपर है। बैंक, फार्मा और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में करीब 1% की तेजी है। सेंसेक्स पर बजाज फाइनेंस, LT और एनटीपीसी टॉप गेनर्स है। ये करीब 3% ऊपर है।

अमेरिकी बाजारों में रही गिरावटः

एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 0.37% की तेजी है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.67% की गिरावट है। चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.68% नीचे है।

20 मार्च को अमेरिका का डाओ जोंस 0.027% गिरकर 41,953 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.33% और S&P 500 इंडेक्सह में 0.22% की गिरावट रही।

20 मार्च को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 3,239.14 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,136.02 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। निफ्टी मीडिया इंडेक्स सबसे ज्यादा 1.69% चढ़ा है।

ऑटो इंडेक्स 1.50% और रियल्टी इंडेक्स 1.17% ऊपर है। बैंक, फार्मा और ऑयल एंड गैस इंडेक्स में करीब 1% की तेजी है। सेंसेक्स पर बजाज फाइनेंस, LT और एनटीपीसी टॉप गेनर्स है। ये करीब 3% ऊपर है।

अमेरिकी बाजारों में रही गिरावटः

एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 0.37% की तेजी है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.67% की गिरावट है। चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.68% नीचे है।

20 मार्च को अमेरिका का डाओ जोंस 0.027% गिरकर 41,953 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 0.33% और S&P 500 इंडेक्सह में 0.22% की गिरावट रही।

20 मार्च को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 3,239.14 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। वहीं घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 3,136.02 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।

इसे भी पढ़ें

सेंसेक्स 899 अंक चढ़कर 76,348 पर बंद, निफ्टी 283 चढ़ कर 23,190 पर पहुंचा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं