सेंसेक्स में करीब 1100 अंकों की तेजी, 80,500 के स्तर पर पहुचा [Sensex rises by about 1100 points, reaches 80,500 level]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

निवेशकों को फायदा

मुंबई, एजेंसियांसेंसेक्स में हफ्ते के पहले कारोबार दिन आज यानी, सोमवार को सेंसेक्स 1100 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 80,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 300 अंक की तेजी है, ये 24,500 के करीब कारोबार कर रहा है।

सरकारी बैंकों के शेयरों का इंडेक्स 3% से ज्यादा चढ़ा है। बैंक ऑफ बड़ोदा, कैनरा बैंक, और पीएनबी के शेयरों में 3% से ज्यादा की तेजी है। मेटल इंडेक्स में 2% की तेजी है। ऑटो, FMCG और IT इंडेक्स करीब 1% ऊपर है।

निवेशकों को 5 लाख करोड़ का फायदाः

शेयर बाजार में तेजी से निवेशकों की वेल्थ करीब 5 लाख करोड़ रुपए बढ़ गई। शुक्रवार, 25 अक्टूबर को BSE पर लिस्टेड कंपनियों का ओवरऑल मार्केट कैप 436 लाख करोड़ रुपए था, जो आज 12 बजे बढ़कर 441 लाख करोड़ रुपए हो गया।

इसे भी पढ़े

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी 200 अंक गिरा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं