सेंसेक्स, निफ्टी में शुरुआती कारोबार में गिरावट [Sensex, Nifty fall in early trade]

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। हफ्ते के शुरुआती दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। विदेशी पूंजी की सतत निकासी से बाजार की धारणा प्रभावित हुई।

सेंसेक्स में 493.84 अंकों की गिरावटः

बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 493.84 अंक की गिरावट क साथ 79,308.95 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 122.45 अंक फिसलकर 24,008.65 अंक पर रहा।

जीडीपी में गिरावट का असरः

निराशाजनक व्यापक आर्थिक आंकड़ों का असर भी बाजार पर पड़ा। शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, विनिर्माण तथा खनन क्षेत्रों के खराब प्रदर्शन और कमजोर उपभोग के कारण भारत की आर्थिक वृद्धि दर चालू वित्त वर्ष 2024-25 की जुलाई-सितंबर तिमाही में घटकर करीब दो वर्ष के सबसे निचले स्तर 5.4 प्रतिशत पर आ गई।

इन शेयरों में सबसे अधिक गिरावटः

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टूब्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, एनटीपीसी और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई।

इन शेयरों में तेजीः

मारुति, अल्ट्राटेक सीमेंट, अदाणी पोर्ट्स और टाटा मोटर्स के शेयरों में बढ़त दर्ज की गई।

एशियाई बाजारों का हालः

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा जबकि जापान का निक्की, हांगकांग का हैंगसेंग तथा चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे।
अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतर्राष्ट्रीय बाजार का हालः

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.56 प्रतिशत की बढ़त के साथ 72.24 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,383.55 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की तेजी से उछला, पहुंचा 78,000 के स्तर पर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं