सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की तेजी से उछला, पहुंचा 78,000 के स्तर पर [ Sensex jumped by more than 500 points, reached the level of 78,000 ]

1 Min Read

निफ्टी भी 200 अंक चढ़ा


मुंबई, एजेंसियां। शेयर बाजार में आज यानी 19 नवंबर को तेजी देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की बढ़त के साथ 78,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं निफ्टी में भी 200 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 23,650 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबारः

एशियाई बाजार में जापान के निक्केबई में 0.69% की बढ़त है। वहीं कोरिया के कोस्पी में 0.32% की तेजी और चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.39% की गिरावट देखने को मिल रही है।

18 नवंबर को अमेरिका का डाओ जोंस 0.13% गिरकर 43,389 पर बंद हुआ। वहीं S&P 500 0.39% बढ़कर 5,893 पर और नैस्डैक 0.60% बढ़कर 18,791 पर बंद हुआ।

NSE के डेटा के अनुसार, विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 18 नवंबर को ₹1,403 करोड़ के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने ₹2,330 करोड़ के शेयर खरीदे।

इसे भी पढ़ें

सेंसेक्स 901 और निफ्टी 270 अंकों की लंबी छलांग [Sensex jumped 901 points and Nifty 270 points]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं