सेंसेक्स ने 77,366 और निफ्टी ने 23,579 की ऊंचाई पर; ले ट्रैवेन्यूज का शेयर्स 78% चढ़ा, HAL में भी 6% की तेजी रही [Sensex hit 77,366 and Nifty hit 23,579]

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। शेयर बाजार ने आज यानी 18 जून को नया ऑल टाइम हाई बनाया। सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान 374 अंक चढ़कर 77,366 का स्तर छुआ। हालांकि इसके बाद इसमें थोड़ी गिरावट देखने को मिली है।

सेंसेक्स 308 अंक चढ़कर 77,301 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 92 अंक की तेजी रही। ये 23,557 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 22 में तेजी और 8 में गिरावट देखने को मिली है।

आज रियल्टी, IT और एनर्जी शेयर्स में सबसे ज्यादा तेजी है। निफ्टी रियल्टी 1.88% चढ़ा है।

वहीं कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.59% और प्राइवेट बैंक इंडेक्स में 1.10% की तेजी रही। मीडिया, मेटल और फार्मा इंडेक्स में गिरावट रही।

इसे भी पढ़े

सेंसेक्स 32 अंक नीचे 76,457 के स्तर पर बंद 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं