सेंसेक्स में 500 अंक से ज्यादा की गिरावट, 82,000 पर पहुंचा, निफ्टी भी 200 अंक फिसला [Sensex fell by more than 500 points, reached 82,000, Nifty also slipped by 200 points]

1 Min Read

IT और मेटल शेयर्स टूटे

मुंबई, एजेंसियां। कमजोर ग्लोबल संकेतों के कारण आज यानी 4 सितंबर को शेयर मार्केट में गिरावट देखने को मिल रही है।

सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 82,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयर्स में गिरावट है।

वहीं निफ्टी में भी करीब 200 अंक की गिरावट है। ये 25,100 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी 50 के 46 शेयर्स में गिरावट और सिर्फ 4 में तेजी देखने को मिल रही है। IT, मेटल और एनर्जी शेयर्स में ज्यादा गिरावट है।

ECOS इंडिया मोबिलिटी का शेयर 16.77% ऊपर लिस्ट

ECOS इंडिया मोबिलिटी का शेयर 16.77% के प्रीमियम के साथ बाजार में लिस्ट हुआ। NSE पर इसका शेयर 390 रुपए में लिस्ट हुआ। वहीं BSE पर ये 391.30 रुपए पर लिस्ट हुआ। इसका इश्यू प्राइस 334 रुपए था।

इसे भी पढ़ें

सर्वोच्च शिखर पर शेयर बाजार, सेंसेक्स 82,725 और निफ्टी 25,333 के स्तर पर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं