सेंसेक्स में 350 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी 120 अंक गिरा [Sensex fell by more than 350 points, Nifty also fell by 120 points]

IDTV Indradhanush
2 Min Read

सरकारी बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली

मुंबई, एजेंसियां। सेंसेक्स आज यानी 18 फरवरी को 350 अंक की गिरावट के साथ 75,630 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 120 अंक की गिरावट है, ये 22,830 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 21 में गिरावट और 9 में तेजी है। निफ्टी के 50 शेयरों में से 41 में गिरावट और 9 में तेजी है। NSE सेक्टोरल इंडेक्स के PSU बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.07% की गिरावट है।

घरेलू निवेशकों ने ₹4,759.77 करोड़ के शेयर खरीदेः

एशियाई बाजार में कोरिया के कोस्पी में 0.49% की तेजी है। हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग में 1.85% और चीन के शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स में 0.29% की तेजी है।

क्वालिटी पावर इलेक्ट्रिकल इक्विप्मेंट्स के IPO के लिए आज बोली लगाने का आखिरी दिन है। 21 फरवरी को कंपनी के शेयर BSE और NSE पर लिस्ट होंगे।

17 फरवरी को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 3,937.83 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। इस दौरान घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 4,759.77 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

कल यानी 17 फरवरी को अमेरिकी शेयर बाजार राष्ट्रपति दिवस के उपलक्ष्य में बंद थे। इस दिन न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज और NASDAQ सहित प्रमुख अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज बंद रहते हैं

इसे भी पढ़ें

सेंसेक्स में 500 अंक से ज्यादा की गिरावट, 75,500 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 200 अंक टूटा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं