एक्सिस बैंक के शेयर में 6% से ज्यादा की गिरावट
मुंबई, एजेंसियां। शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 180 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 79,960 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
वहीं, निफ्टी में भी 40 अंक से ज्यादा की गिरावट है और ये 24,370 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
30 में से 27 शेयरों में गिरावटः
सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में गिरावट और केवल 3 में तेजी है। इसके साथ ही निफ्टी के 50 शेयरों में से 43 में गिरावट, 5 में तेजी और 2 में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।
तिमाही नतीजों के बाद एक्सिस बैंक 6% से ज्यादा गिरा
वित्त वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही के नतीजे के बाद एक्सिस बैंक के शेयर में 6.64% की गिरावट देखी जा रही है।
प्राइवेट सेक्टर लेंडर बैंक ने कल यानी बुधवार (24 जुलाई) को अप्रैल-जून के कमाई के आंकड़े जारी किए थे।
इसे भी पढ़ें
सेंसेक्स में 200 अंक से ज्यादा की गिरावट, 80,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा








