सेंसेक्स 300 अंक और निफ्टी 100 अंक से ज्यादा टूटा [Sensex fell by 300 points and Nifty by more than 100 points]

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। शेयर मार्केट में आज गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 76,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं निफ्टी में भी 100 अंक से ज्यादा की गिरावट है। ये 23,400 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 26 में गिरावट और 4 में तेजी देखने को मिल रही है। बैंकिंग और मेटल शेयर्स में आज ज्यादा गिरावट है।

इंडसइंड बैंक के शेयर में आज करीब 3% की गिरावट है। वहीं टाटा स्टील का शेयर भी 2% से ज्यादा टूटा है।

इसे भी पढ़ें

टॉप पर पहुंचने के बाद 50 अंक गिरा निफ्टी, 23,530 पर कारोबार अटका, सेंसेक्स भी 150 अंक नीचे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं