सेंसेक्स 581 अंक गिरकर 78,886 पर बंद, निफ्टी भी 180 अंक फिसला [Sensex fell 581 points and closed at 78,886, Nifty also slipped 180 points]

1 Min Read

IT और एनर्जी शेयर में ज्यादा गिरावट रही

मुंबई, एजेंसियां। शेयर बाजार में गुरुवार को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 581 अंक की गिरावट के साथ 78,886 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 180 अंक की गिरावट रही, ये 24,117 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी देखने को मिली है। आज IT, एनर्जी, बैंकिंग और मेटल शेयर्स में ज्यादा गिरावट है।

निफ्टी IT इंडेक्स में 1.95% की गिरावट रही। ऑयल एंड गैस, रियलिटी और मेटल इंडेक्स में 1% से ज्यादा की गिरावट रही।

इसे भी पढ़ें

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी, 79,250 के स्तर पर पहुंचा 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं