सेंसेक्स 1,151.41 अंक गिरकर 78,085.34 पर, निफ्टी 317.80 अंक गिरकर 23,686.95 पर [Sensex fell 1,151.41 points to 78,085.34, Nifty fell 317.80 points to 23,686.95]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती बढ़त के बाद बिकवाली का दबाव बढ़ गया।

बीएसई सेंसेक्स 1,151.41 अंकों (1.45%) की गिरावट के साथ 78,085.34 अंक पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी भी 317.80 अंकों (1.32%) की गिरावट के साथ 23,686.95 अंक पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स 296.94 अंक चढ़कर 79,520.05 अंक पर

पहले सेंसेक्स 296.94 अंक चढ़कर 79,520.05 अंक पर था, जबकि निफ्टी 85.2 अंक बढ़कर 24,089.95 अंक पर पहुंच गया था।

बाजार में गिरावट की वजह विदेशी फंड की निकासी और सतर्कता बताई जा रही है। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में बजाज फाइनेंस, इंफोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज के शेयरों में बढ़त रही, जबकि कोटक महिंद्रा बैंक और टाटा स्टील के शेयर नुकसान में रहे।

इसे भी पढ़ें

सेंसेक्स में 1200 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी भी 390 अंक गिरा

Share This Article
Exit mobile version