सेंसेक्स पहली बार 75 हजार के पार, निफ्टी भी उछला

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। भारतीय शेयर बाजार में रिकॉर्ड वृद्धि आज भी जारी है। सेंसेक्स और निफ्टी एक बार फिर से ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है।

प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स 75 हजार के पार निकल गया। जबकि, निफ्टी भी 22,721.55 पर कारोबार करता दिखा।

बीएसई के तीस शेयरों वाले सेंसेक्स में 12 कंपनियों के स्टॉक में लाल का निशान देखने को मिल रहा है। जबकि, 18 कंपनियां लाभ में कारोबार कर रहे हैं।

दरअसल, ग्लोबल मार्केट से मिल रहे मजबूत संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार ने प्रीओपनिंग में नया रिकॉर्ड बनाया है।

सेंसेक्स पहली बार 75 हजार के पार निकल गया है। निफ्टी भी 22,700 के पार निकल गया है।

प्री-ओपनिंग में सेंसेक्स 75,137.22 अंक पर पहुंच गया। जबकि, निफ्टी 22,721.55 पर कारोबार करता दिखा।

हालांकि, आज सुबह 9.20 बजे सेंसेक्स 0.19 प्रतिशत यानी 143.48 अंकों की तेजी के साथ 74,885.98 पर कारोबार कर रहा है।

जबकि, निफ्टी 0.19 प्रतिशत यानी 43 अंकों की बढ़त के साथ 22,709.30 पर कारोबार कर रहा है।

आज सुबह 2551 कंपनियां कारोबार कर रही हैं। इसमें 1759 कंपनियों के स्टॉक में तेजी देखने को मिल रही है।

जबकि, 690 कंपनियों के शेयरों में नुकसान देखने को मिल रहा है। 102 कंपनियों के शेयर भाव में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिल रहा है।

इसे भी पढ़ें

कल्पना सोरेन का गांडेय से विधानसभा उपचुनाव लड़ना तय, आज मिलेगी कार्यकर्ताओं से

Share This Article
Exit mobile version