सेंसेक्स 1078 अंक चढ़कर 77,984 पर बंद, निफ्टी में 307 की तेजी [Sensex closed at 77,984, up 1078 points, Nifty rose 307]

1 Min Read

कोटक महिंद्रा और NTPC करीब 5% चढ़े

मुंबई, एजेंसियां। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार (24 मार्च) को शेयर बाजार में तेजी रही। सेंसेक्स 1078 अंक (1.40%) चढ़कर 77,984 पर बंद हुआ। निफ्टी में 307 अंक (1.32%) की तेजी रही, ये 23,658 पर बंद हुआ।

24 शेयरों में तेजी रहीः

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में तेजी रही। टॉप गेनर्स में कोटक महिंद्रा बैंक 4.63%, NTPC 4.51%, SBI 3.75%, टेक महिंद्रा 3.54% और पावर ग्रिड 3.27% रहे।

वहीं निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में 3.18%, प्राइवेट बैंक में 2.42%, रियल्टी में 1.53%, ऑयल एंड गैस में 1.46% और फाइनेंशियल सर्विसेज इंडेक्स में 1.89% की तेजी रही।

इसे भी पढ़ें

शेयर बाजार में तूफानी उछाल, सेंसेक्स में 1000 अंक की बढ़त 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं