सेंसेक्स 899 अंक चढ़कर 76,348 पर बंद, निफ्टी 283 चढ़ कर 23,190 पर पहुंचा [Sensex closed at 76,348, up 899 points, Nifty rose 283 to reach 23,190]

IDTV Indradhanush
1 Min Read

IT और ऑटो शेयर्स सबसे ज्यादा चढ़े

मुंबई, एजेंसियां। गुरुवार को सेंसेक्स में 899 अंक (+1.19%) की तेजी रही, ये 76,348 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 283 अंक (+1.24%) चढ़कर 23,190 के स्तर पर बंद हुआ।

आज NSE के सभी 19 सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान बंद हुए। आईटी और ऑटो शेयर सबसे ज्यादा चढ़े हैं। निफ्टी ऑटो में 1.42% की तेजी रही। FMCG, मीडिया, रियल्टी और मेटल इंडेक्स में भी 1% से ज्यादा की तेजी रही। बैंकिंग इंडेक्स 0.72% चढा।

बाजार में तेजी के 2 कारणः

पॉजिटिव संकेत: 19 मार्च को अमेरिका का डाओ जोंस 0.92% चढ़कर 41,964 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 1.41% और S&P 500 इंडेक्स में 1.08% की बढ़त रही। एशियाई बाजारों में हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.11% की तेजी है।

बाइंग मोमेंटम: पिछले साल अक्टूबर से लगातार आई गिरावट के बाद अब बाजार में थोड़ी रिकवरी है। अच्छे फंडामेंटल वाले काफी सारे शेयर सस्ते में मिल रहे हैं। ऐसे में निवेशक खरीदारी कर रहे हैं, जिससे बाजार में तेजी नजर आ रही है।

इसे भी पढ़ें

सेंसेक्स 1131 अंक चढ़कर 75,301 पर बंद, निफ्टी 325 अंक चढ़ा 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं