सेंसेक्स 1131 अंक चढ़कर 75,301 पर बंद, निफ्टी 325 अंक चढ़ा [Sensex closed at 75,301, up 1131 points, Nifty rose 325 points]

2 Min Read

NSE के रियल्टी, ऑटो और सरकारी बैंक के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी

मुंबई एजेंसियां। ग्लोबल मार्केट से मिले पॉजिटिव संकेतों के बाद आज 18 मार्च को सेंसेक्स 1131 अंक चढ़कर 75,301 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 325 अंक की तेजी है, ये 22,834 के स्तर पर बंद हुआ।

30 में से 20 शेयरों में तेजीः

BSE के 30 शेयरों में से 26 में तेजी रही। सबसे ज्यादा बढ़त जोमैटो में 7.43%, ICICI बैंक में 3.40% और महिंद्रा एंड महिंद्रा में 3.07% रही। वहीं, NSE के 50 शेयरों में से 46 में तेजी रही।

NSE के सेक्टोरल इंडाइसेज में सबसे ज्यादा तेज निफ्टी मीडिया में 3.62%, रियल्टी में 3.16%, ऑटो में 2.38%, सरकारी बैंक में 2.29% और निफ्टी मेटल में 2.13% की तेजी रही।

बाजार में तेजी के 3 कारणः

  1. पॉजिटिव संकेत: 17 मार्च को अमेरिका का डाओ जोंस 0.85% चढ़कर 41,841 पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट 0.31% चढ़ा। एशियाई बाजारों में जापान के निक्केई में 1.46%, हॉन्गकॉन्ग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.75% की तेजी है।
  2. बाइंग मोमेंटम: पिछले साल अक्टूबर से लगातार आई गिरावट के बाद अब बाजार में थोड़ी रिकवरी है। अच्छे फंडामेंटल वाले काफी सारे शेयर सस्ते में मिल रहे हैं। ऐसे में निवेशक खरीदारी कर रहे हैं, जिससे बाजार में तेजी नजर आ रही है।
  3. सेक्टोरल परफॉर्मेंस: आज NSE के सभी 19 सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। मीडिया, मेटल, ऑटो, सरकारी बैंक और रियल्टी इंडेक्स करीब 2% ऊपर हैं। निफ्टी आईटी और फार्मा इंडेक्स करीब 1% चढ़े हैं।

इसे भी पढ़ें

सेंसेक्स पहली बार 75 हजार के पार, निफ्टी भी उछला

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं