MLC क्वार्टर में हत्या से सनसनी

1 Min Read

पटना। पटना में विधान पार्षदों (MLC) के लिए बन रहे फ्लैट में एक लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।

युवक के दोनों हाथ-पैर बंधे हुए हैं और उसके शव को रेलिंग पर टांग दिया गया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि युवक की बेरहमी से पिटाई की गई होगी।

इसके बाद हत्या करके लाश को टांग दिया गया। शव मिलने की जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पटना के अटल पथ से सटे आर ब्लॉक क्षेत्र में ये नए क्वार्टर बनाए जा रहे हैं। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें

इलेक्टोरल बॉन्ड की आधी अधूरी जानकारी से सुप्रीम कोर्ट नाराज

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं