झारखंड के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के जिम्मे उत्तरी कर्नाटक विधानसभा चुनाव की सात सीटें 

1 Min Read

रांची : कर्नाटक में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर झारखंड से कई वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को प्रदेश संगठन ने चुनाव प्रचार अभियान में सहयोग के लिए भेजा है।

उत्तरी कर्नाटक के गुलबर्ग जिले के अंतर्गत आने वाली 7 सीटों में  उत्तरी गुलबर्गा एवं दक्षिणी गुलबर्गा  का प्रभार गोड्डा के सांसद निशिकांत दुबे को दिया गया है।

वहीं, आलंद विधानसभा का प्रभार बोकारो के विधायक विरंचि नारायण को दिया गया है। इसी तरह गुलबर्गा ग्रामीण सीट का प्रभार कोडरमा की विधायिका नीरा यादव को दिया गया है।

राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के जिम्मे चित्तपुर सीट और पूर्व सांसद अजय मारू को  चिंचोली विधानसभा सीट का प्रभार दिया गया है। वहीं, सेडम सीट को चतरा के सांसद सुनील सिंह देख रहे हैं।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं