BJP के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती[Senior BJP leader LK Advani admitted to Apollo Hospital]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को शुक्रवार देर रात दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार 96 वर्षीय आडवाणी का न्यूरोलॉजी विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर विनीत सूरी की देखरेख में उपचार किया जा रहा है। अब उनकी हालत स्थिर है।

जानकारी के लिए आपको बताते चलें कि इससे पहले इसी साल 04 जुलाई को भी श्री आडवाणी को अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उससे कुछ दिन पहले उन्हें दिल्ली एम्स उपचार के लिए ले जाया गया था।उन्हें एम्स में उपचार के बाद अगले दिन अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी थी।

इसके बाद 06 अगस्त को भी उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि उनकी पुत्री प्रतिभा आडवाणी ने बताया था कि उन्हें रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल ले गए थे।

इसे भी पढ़ें

लालकृष्ण आडवाणी दिल्ली AIIMS में भर्ती, हालत स्थिर

Share This Article
Exit mobile version