प्रधानमंत्री मोदी के जम्मू दौरे से पहले कश्मीर में सुरक्षा बढ़ाई गई

1 Min Read

श्रीनगर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंगलवार को जम्मू दौरे से पहले कश्मीर में सुरक्षा बलों को सतर्क कर दिया गया है।

अधिकारियों ने रविवार को यहां बताया कि पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बल शहर और उसके आसपास दर्जनों स्थानों पर वाहनों की जांच कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि भले ही प्रधानमंत्री जम्मू क्षेत्र का दौरा करेंगे, लेकिन घाटी में सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया गया है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि इस केंद्र शासित प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के दौरान आतंकवादी किसी विध्वंसक गतिविधि को अंजाम न दे सकें।

अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का यह जम्मू-कश्मीर का दूसरा दौरा होगा।

प्रधानमंत्री अपने जम्मू दौरे के दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर सकते हैं, जिनमें जम्मू स्थित एम्स अस्पताल, चिनाब नदी पर दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे पुल और उधमपुर में देविका नदी परियोजना शामिल हैं।

मोदी, संगलदान-बारामूला रेल लिंक पर पहली रेल को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से हरी झंडी दिखा सकते हैं, जिसके बाद वह जम्मू में एक जनसभा को भी संबोधित कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें

एफपीआई ने फरवरी में अबतक शेयरों से 3,776 करोड़ रुपये निकाले

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं