छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने 31 नक्सली मार गिराए [Security forces killed 31 Naxalites in Chhattisgarh]

1 Min Read

दंतेवाड़ा-नारायणपुर बॉर्डर पर मुठभेड़ हुई

रायपुर, एजेंसियां। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़ में 31 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के बॉर्डर पर मुठभेड़ हुई।

सर्च ऑपरेशन में 31 नक्सलियों के शव मिले हैं। वहीं AK-47, SLR समेत अन्य हथियार भी बरामद किए गए हैं।

इस साल 171 नक्सली मारे गए:

इस साल बस्तर क्षेत्र में अलग-अलग मुठभेड़ों में सुरक्षा बलों ने 171 नक्सलियों को मार गिराया गया है। बस्तर क्षेत्र में दंतेवाड़ा और नारायणपुर सहित 7 जिले शामिल हैं।

उधर, 11 दिन में यह तीसरी मुठभेड़ है। 24 सितंबर को भी सुकमा जिले में 2 नक्सली मारे गए थे।

इसे भी पढ़ें

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर [5 Naxalites killed in encounter on Chhattisgarh-Maharashtra border]

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं