संसद सत्र का दूसरा दिन, अडाणी मुद्दे पर लोकसभा में हंगामा [Second day of Parliament session, uproar in Lok Sabha over Adani issue]

2 Min Read

राहुल बोले- उन्हें जेल में होना चाहिए, सरकार बचा रही

नई दिल्ली, एजेंसियां। संसद के शीतकालीन सत्र का आज दूसरा दिन है। लोकसभा में सुबह 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने अडाणी मुद्दे पर हंगामा किया। 12 बजे दोबारा कार्यवाही शुरू हुई तो फिर हंगामा हुआ।

लोकसभा और राज्यसभा स्थगितः

विपक्ष ने यूपी के संभल में हिंसा का मुद्दा भी उठाया। जिसके बाद लोकसभा और राज्यसभा दोनों को 28 नवंबर तक के लिए स्थगित कर दिया गया।
राहुल गांधी ने संसद के बाहर कहा कि अडाणी पर अमेरिका में 2 हजार करोड़ की रिश्वत देने का आरोप है। उन्हें जेल में होना चाहिए। मोदी सरकार उन्हें बचा रही है।

अडाणी पर अमेरिका में लगा ये आरोपः

दरअसल, 21 नवंबर को यूनाइटेड स्टेट्स अटॉर्नी ऑफिस की ओर से कहा गया था कि अडाणी ने भारत में सोलर एनर्जी से जुड़ा कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 265 मिलियन डॉलर (करीब 2200 करोड़ रुपए) की रिश्वत दी या देने की योजना बना रहे थे।

इस पर बुधवार को अडाणी ग्रुप ने साफ किया है कि चेयरमैन गौतम अडाणी, उनके भतीजे सागर अडाणी और सीनियर एग्जीक्यूटिव विनीत जैन पर अमेरिका में रिश्वत से जुड़े कोई आरोप नहीं हैं।
अडाणी ग्रुप के मुताबिक, कई मीडिया हाउस में चल रही खबरें ‘गलत’ हैं।

प्रियंका गांधी कल लेंगी शपथः

उधर प्रियंका गांधी 28 नवंबर को सांसद पद की शपथ लेंगी। वह केरल के वायनाड से सांसद हैं। बुधवार को उन्हें जीत का सर्टिफिकेट मिला।

इसे भी पढ़ें

संसद का शीतकालीन सत्र हंगामे के साथ शुरू

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं