नई दिल्ली, एजेंसियां। दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने विधानसभा में CAG की दूसरी रिपोर्ट पेश की। हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी इस रिपोर्ट के मुताबिक, ‘राज्य के हॉस्पिटल्स में नर्स, डॉक्टर और ICUs की कमी है।
एम्बुलेंस में जरूरी उपकरण नहीं हैं। 21 मोहल्ला क्लीनिक में टॉयलेट, 15 में बिजली और 6 में टेबल तक नहीं थे। जनवरी, 2025 तक दिल्ली में 546 मोहल्ला क्लीनिक थे।’ इस रिपोर्ट पर सोमवार को सदन में चर्चा होगी।
हेल्थ पर CAG रिपोर्ट की अहम बातें…
AAP सरकार ने कोविड के दौरान केंद्र सरकार की तरफ से दिए गए 787.91 करोड़ रुपए में से सिर्फ 582.84 करोड़ रुपए का इस्तेमाल किया।
PPE किट, मास्क और दवाओं के लिए जारी 119.85 करोड़ रुपए में से 83.14 करोड़ रुपए का इस्तेमाल नहीं हुआ।
49 आयुष डिस्पेंसरी में से 17 में बिजली, 7 में टॉयलेट और 14 में पीने के पानी की सुविधा नहीं थी।
अस्पतालों में बिस्तरों की कमी के बावजूद सिर्फ 1357 बेड बढ़ाए गए। जबकि सरकार ने 2016-17 से 2020-2021 तक के बजट में 32 हजार बेड बढ़ाने का वादा किया था।
AAP सरकार के दौरान सिर्फ तीन नए अस्पताल बने। इसमें तीसरे अस्पताल की लागत टेंडर की लागत से बहुत ज्यादा थी।
27 अस्पतालों में से 14 में ICU, 16 में ब्लड बैंक, 8 में ऑक्सीजन, 15 में मॉर्च्युरी और 12 अस्पतालों में एम्बुलेंस नहीं थी।
इसे भी पढ़ें









