नयी दिल्ली, एजेंसियां : भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) रोज वैली ग्रुप द्वारा अवैध योजनाओं के माध्यम से लोगों से जुटाये गये धन की वसूली के लिए समूह की कंपनियों की 22 संपत्तियों की नीलामी करेगा।
20 मई को होने वाली इस नीलामी के लिए आरक्षित मूल्य 8.6 करोड़ रुपये रखा गया है।
सेबी ने सोमवार को एक नोटिस में कहा कि जिन संपत्तियों की नीलामी की जाएगी उनमें पश्चिम बंगाल में स्थित फ्लैट और कार्यालय स्थल शामिल हैं।
ई-नीलामी 20 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे के बीच आयोजित की जाएगी। इन संपत्तियों का कुल आरक्षित मूल्य 8.6 करोड़ रुपये रखा गया है।
इसे भी पढ़ें
सरकार ने इस सीजन में चीनी निर्यात की अनुमति देने से किया इनकार


















