हिंडनबर्ग के आरोपों पर SEBI चीफ का जवाब, कहा- हमारी जिंदगी खुली किताब [SEBI Chief’s response to Hindenburg’s allegations, said- Our life is an open book]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग ने सिक्योरिटी एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) की चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच पर आरोप लगाया था कि बुच और उनके पति धवल की अडाणी ग्रुप से जुड़ी ऑफशोर कंपनी में हिस्सेदारी है। बुच ने इन आरोपों को निराधार बताया है।

उन्होंने पति धवल के साथ एक जॉइंट स्टेटमेंट में कहा, ‘हमारा जीवन और फाइनेंसेस एक खुली किताब है।’

वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जांच के नाम पर अडाणी को बचाने की साजिश रची है।

राहुल के 3 सवाल

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से 3 सवाल पूछे हैं। पहला- SEBI प्रमुख ने इस्तीफा क्यों नहीं दिया।

दूसरा- निवेशकों ने पैसा गंवाया तो यह किसकी जिम्मेदारी बनती है। तीसरा- क्या सुप्रीम कोर्ट इसका स्वत: संज्ञान लेगा।

इसे भी पढ़ें

SEBI की चेयरमैन ने हिंडनबर्ग के आरोपों को बताया निराधार 

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं