SEBI चीफ पर 3 जगह से लाभ लेने का आरोप [SEBI Chief accused of taking profit from 3 places]

2 Min Read

कांग्रेस बोली- बोर्ड में रहते हुए ICICI से ₹16.80 करोड़ सैलरी ली

नई दिल्ली, एजेंसियां। कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने माधबी बुच पर सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) से जुड़े होने के दौरान ICICI बैंक समेत 3 जगहों से सैलरी लेने का आरोप लगाया।

खेड़ा ने दावा किया कि माधबी SEBI की पूर्णकालिक सदस्य होते हुए रेगुलर इनकम ICICI बैंक से ले रही थीं, जो कि 16.80 करोड़ रुपए था।

खेड़ा बोले- यह सेबी के नियमों का उल्लंघन

खेड़ा ने कहा, हम माधबी पुरी से जानना चाहते हैं कि आप SEBI की पूर्णकालिक सदस्य होने के बाद भी अपना वेतन ICICI से क्यों ले रही थीं? यह सीधे-सीधे SEBI के सेक्शन-54 का उल्लंघन है।

अगर माधबी में थोड़ी भी शर्म होगी तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। माधबी बुच मार्केट की रेगुलेटर हैं, SEBI की चेयरपर्सन हैं, तब भी वे ICICI बैंक से वेतन कैसे ले सकती हैं? आखिर वह ICICI को क्या सेवाएं दे रही थीं?

ICICI ने आरोपों को खारिज किया

पवन खेड़ा के आरोपों को ICICI ने खारिज कर दिया। बैंक ने कहा, ‘बैंक से रिटायर होने के बाद माधबी को कोई सैलरी या एम्पलॉई स्टॉक ऑप्शन नहीं दिया गया। उन्होंने सिर्फ रिटायरमेंट के बाद के बेनिफिट्स लिए।’

इसे भी पढ़ें

हिंडनबर्ग बोला- SEBI चीफ ने सफाई में आरोप स्वीकारे, साफ है कि उनका विदेशी फंड में निवेश

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं