MVA के बीच सीट शेयरिंग तय, कांग्रेस 100-105, शिवसेना उद्धव 96-100 और NCP शरद 80-85 सीटों पर लड़ेगे [Seat sharing decided between MVA, Congress will contest on 100-105 seats, Shiv Sena Uddhav on 96-100 and NCP Sharad on 80-85 seats.]

1 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों के लिए महाविकास अघाड़ी (MVA) के घटक दलों के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बन गई है।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस 100 से 105 , उद्धव बाला साहेब ठाकरे की शिवसेना 96 से 100, जबकि NCP (शरद पवार) 80 से 85 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

ये फॉर्मूला लोकसभा चुनाव में हुई जीत के आधार पर तय हुआ है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने 12 सीटें मांगी हैं। कैंडिडेट्स का ऐलान आज होगा।

शिंदे गुट ने प्रत्याशी घोषित किए:

इधर, शिवसेना (शिंदे गुट) ने 45 सीटों पर कैंडिडेट्स घोषित कर दिए हैं। CM एकनाथ शिंदे कोपड़ी पाचपाखाडी से, जबकि मंत्री उदय सामंत रत्नागिरी से चुनाव लड़ेंगे।

BJP ने भी 21 अक्टूबर को 99 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की थी। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को सिंगल फेज में वोटिंग होगी, नतीजे 23 नवंबर को आएंगे।

इसे भी पढ़ेंः


महाराष्ट्र-झारखंड के साथ 48 विधानसभा और 2 लोकसभा सीटों पर उपचुनाव, जानिये कब कहां होंगे चुनाव

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं