वायनाड में लगातार छठे दिन सर्च ऑपरेशन जारी, 308 हुई मरने वालों की संख्या [Search operation continues in Wayanad for the sixth consecutive day, death toll reaches 308]

1 Min Read

तिरुवनन्तपुरम,एजेंसियां: केरल के वायनाड में लगातार छठे दिन सर्च ऑपरेशन जारी है। अब तक इलाके में 308 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि कई लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।

बता दें कि वायनाड के चूरलमाला और मुंडक्कई गांव में 30 जुलाई की देर रात लगातार तीन बार भूस्खलन हुआ। जिसमें कई लोग मलबे में दब गए। जिनकी तलाश लगातार की जा रही है।

बचाव अभियान के बारे में वायनाड जिला कलेक्टर मेघाश्री ने बताया कि बचाव अभियान पूरे जोरों पर है और आज के ऑपरेशन के लिए 1300 से अधिक बलों को तैनात किया गया है।

1300 से अधिक बचाव दल चला रहा सर्च अभियान

उन्होंने बताया कि, सर्च ऑपरेशन पूरे जोरों पर चल रहा है। आज (रविवार) 1,300 से अधिक बल को तैनात किया गया है। इसके साथ ही कई वॉलिटियंस भी सर्च ऑपरेशन में लगे हुए हैं।

इसे भी पढ़ें

वायनाड लैंडस्लाइड में 134 शव टुकड़ों में मिले, 341 का पोस्टमॉर्टम, 206 की पहचान हुई

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं