SDRF ने केदारनाथ रूट पर 16 दिन से मलबे में दबे 3 शव निकाले; उत्तर प्रदेश के 250 गांवों में बाढ़ [SDRF recovered 3 bodies buried under debris on Kedarnath route for 16 days; Flood in 250 villages of Uttar Pradesh]

2 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियां। उत्तराखंड के केदारनाथ में 16 दिन से मलबे में दबे शव SDRF ने गुरुवार को निकाले। 31 जुलाई को बादल फटने के बाद यहां करीब 15 हजार लोग फंसे थे।

डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर मैनेजमेंट अधिकारी ने बताया कि सर्च ऑपरेशन अभी भी चल रहा है। मलबे में दबे कुछ और शव भी मिल सकते हैं।

उधर, उत्तर प्रदेश में तेज बारिश से 15 जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। लखीमपुर खीरी के 250 गांवों में पानी भर चुका है। इससे 2.50 लाख लोग प्रभावित हैं।

राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात

राजस्थान में भी बूंदी के हिंडौली में 9 इंच तक बरसात के बाद बाढ़ के हालात हो गए हैं। आज शुक्रवार को भीलवाड़ा और जोधपुर में स्कूलों की छुट्‌टी कर दी गई है।

MP में सिंध नदी उफनाई, टापू पर 8 लोग फंसे

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में सिंध नदी उफान पर है। इसके चलते गुरुवार को नदी के किनारे टापू पर 8 लोग फंस गए। सभी 8 लोगों को आज (शुक्रवार को) SDRF की टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला।

हिमाचल में 126 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में बाढ़, लैंडस्लाइड के कारण 126 सड़कें बंद हैं। इनमें दो नेशनल हाईवे भी शामिल हैं। 21 अगस्त तक बहुत भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इसे भी पढ़ें 

केदारनाथ में लैंडस्लाइड, यात्रा रुकी, 5 हजार तीर्थयात्री निकाले गये, 300 अब भी फंसे

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं