एससीबीए ने चुनावी बॉण्ड फैसले पर राष्ट्रपति को पत्र लिखने के लिए अपने प्रमुख की निंदा की

1 Min Read

नयी दिल्ली, एजेंसियां : सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने अपने अध्यक्ष आदिश सी. अग्रवाल द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखे उनके उस पत्र में व्यक्त विचारों की निंदा की है जिसमें उनसे चुनावी बॉण्ड योजना मामले में शीर्ष अदालत के फैसले पर राष्ट्रपति संदर्भ लेने का आग्रह किया गया है।

अग्रवाल के विचारों से खुद को अलग करते हुए बार निकाय की कार्यकारी समिति ने 12 मार्च को जारी अपने प्रस्ताव में यह स्पष्ट कर दिया कि समिति के सदस्यों ने न तो एससीबीए अध्यक्ष को पत्र लिखने के लिए अधिकृत किया और न ही पत्र में व्यक्त विचारों का समर्थन किया है।

इसे भी पढ़ें 

भाजपा के साथ सीट बंटवारे को अंतिम रूप दिया गया: चिराग पासवान

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं