SC बोला- नशे में डूबने का मतलब ‘कूल’ होना नहीं [SC said – getting drunk does not mean being ‘cool’]

1 Min Read

नई दिल्ली, एजेंसियांसुप्रीम कोर्ट ने एक केस की सुनवाई करते हुए सोमवार को देश के युवा वर्ग को एक अहम नसीहत दी है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि नशे में डूबने का मतलब कूल होना नहीं है, इससे सभी को बचना चाहिए। कोर्ट ने कहा कि यह बेहद दुखद है कि इन दिनों नशा करने या उसकी लत का शिकार होने को कूल होने से जोड़ दिया गया है।

यह है मामलाः

ये बातें जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह ने ड्रग तस्करी के मामले की सुनवाई करते हुए कही। वहीं, उक्त बातें जिस केस की सुनवाई में कही गई, उसकी जांच NIA कर रही है। इस केस में अंकुश विपिन कपूर पर आरोप लगा है कि वह ड्रग तस्करी का नेटवर्क चलाता था। साथ ही उसने भारत में पाकिस्तान से समुद्र के रास्ते बड़े पैमाने पर हेरोइन की तस्करी कराई थी।

इसे भी पढ़ें

SPG स्पेशल व्हीकल्स का रजिस्ट्रेशन पीरियड बढ़वाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचा

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं