तिहाड़ जेल में केजरीवाल से मिले सौरभ भारद्वाज

1 Min Read

नयी दिल्ली : दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को तिहाड़ जेल में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की, जो करीब 30 मिनट चली।

भारद्वाज ने कहा कि केजरीवाल ने जनता से कहा है कि उनकी चिंता न करे। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने जानकारी देते हुए कहा, ”मैं सीएम अरविंद केजरीवाल से मिला और उनसे आधे घंटे तक बात की।

मुलाकात के दौरान बीच में एक ग्रिल और एक दर्पण था और दूसरी तरफ सीएम बैठे थे। हमने फोन के जरिए बातचीत की। उनसे अच्छी बातचीत हुई।

उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों को चिंता नहीं करनी चाहिए और दिल्लीवासियों के आशीर्वाद से वह अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।”

इसे भी पढ़ें

भारत का औषधि निर्यात 2023-24 में 10 प्रतिशत बढ़कर 27.9 अरब डॉलर पर

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं