AAP नेता सत्येंद्र जैन बोले, हरियाणा-यूपी से यमुना में आ रहा इंडस्ट्रियल वेस्ट [AAP leader Satyendra Jain said, industrial waste is coming into Yamuna from Haryana-UP]

1 Min Read

यूपी चाहे तो नदी में झाग रोक सकता है

नई दिल्ली, एजंसियां। आम आदमी पार्टी (AAP) नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि यमुना नदी में बहने वाला इंडस्ट्रियल वेस्ट दिल्ली से नहीं आता है, क्योंकि यहां ऐसी कोई इंडस्ट्री नहीं है जो जल प्रदूषित करे। जैन ने दावा किया कि यमुना में इंडस्ट्रियल वेस्ट हरियाणा और उत्तर प्रदेश से आता है।

वेस्ट की तरफ से आता है कचराः

उन्होंने कहा यह वेस्ट गुड़गांव की तरफ से नजफगढ़ नाले में आता है। शाहदरा नाले में इंडस्ट्रियल वेस्ट उत्तर प्रदेश से आता है। कालिंदी कुंज के पास यूपी जल निगम का बैराज है, जिसके 12 गेट हैं।

अगर ये सभी गेट खोल दिए जाएं, तो झाग जमा नहीं होगा, लेकिन वे केवल 2-3 गेट ही खोलते हैं। जैन इसी महीने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए हैं।

इसे भी पढ़ें

शराब नीति केस में ईडी ने आम आदमी पार्टी को भी बनाया आरोपी, चार्जशीट दाखिल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं