सत्येंद्र जैन चक्कर आने से तिहाड़ जेल के शौचालय में गिरे, अस्पताल ले जाया गया

1 Min Read

नयी दिल्ली  :  आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन बृहस्पतिवार को चक्कर आने के बाद तिहाड़ जेल में गिर पड़े, जिसके बाद उन्हें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पार्टी ने यह जानकारी दी।

धन शोधन के एक मामले में पिछले साल मई में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद से जैन तिहाड़ जेल में बंद हैं। पार्टी ने एक बयान में कहा, ‘‘ सत्येंद्र जैन को दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

चक्कर आने के बाद वह तिहाड़ जेल के शौचालय में गिर गए थे। इससे पहले भी एक बार सत्येंद्र जैन शौचालय में गिर गए थे और उनकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई थी।’’जैन को तबीयत ठीक न होने की वजह से सोमवार को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया था।

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं