देश में सैटेलाइट से इंटरनेट मिलेगा, स्पेस X-एयरटेल में डील [Satellite internet will be available in the country, deal in SpaceX-Airtel]

1 Min Read

जंगल-पहाड़ सब जगह चलेगा

मुंबई, एजेंसियां। टेलिकॉम कंपनी भारती एयरटेल जल्द ही देश में सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस लॉन्च करेही। कंपनी ने इसके लिए इलॉन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के साथ डील की है। समझौते के तहत, स्पेसएक्स और एयरटेल बिजनेसेस, शैक्षणिक संस्थानों और दूरदराज के क्षेत्रों में स्टारलिंक सर्विसेस देने के लिए मिलकर काम करेंगे।

स्टारलिंक के पास सबसे बड़ा सैटेलाइट नेटवर्क:

स्टारलिंक पूरी दुनिया में यूजर्स को हाई-स्पीड इंटरनेट देता है। उसके पास पृथ्वी की निचली कक्षा में 7 हजार से ज्यादा सैटेलाइट का दुनिया का सबसे बड़ा सैटेलाइट नेटवर्क है। स्टारलिंक इंटरनेट के जरिए स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग, वीडियो कॉल आसानी से हो सकता है।

इसे भी पढ़ें

मस्क के रॉकेट ने इसरो का सैटेलाइट GSAT-N2 लॉन्च किया

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं