नई दिल्ली: बॉक्स ऑफिस पर अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ का जलवा बरकरार है।
फिल्म में आर माधवन की खलनायकी लोगों को काफी पसंद आ रही है। हर दिन ये सुपर नैचुरल हॉरर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है।
हाल ही में रिलीज हुईं सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘योद्धा’ और अदा शर्मा की फिल्म ‘बस्तर: द नक्सल स्टोरी’ का भी ‘शैतान’ के कलेक्शन पर कुछ खास असर नहीं पड़ रहा है।
बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत से ही ‘शैतान’ फिल्म का डंका बज रहा है। पहले दिन फिल्म ने 14.75 करोड़ रुपये का जबरदस्त कलेक्शन किया था।
इस फिल्म ने दूसरे दिन 18.75 करोड़, तीसरे दिन 20.5 करोड़, चौथे दिन 7.25 करोड़, पांचवें दिन 6.5 करोड़, छठवें दिन 6.25 करोड़ और सातवें दिन 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की।
8वें दिन ‘शैतान’ फिल्म ने 5.05 करोड़ और 9 वें दिन 8.5 करोड़ और 10वें दिन 9.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया।
आर माधवन और अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ ने 10वें दिन ही 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर लिया था।
तो वहीं ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’ के बाद ‘शैतान’ दूसरी फिल्म बन गई है, जिसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की क्लब में एंट्री मार ली है। अब इसके 11वें दिन की कमाई के आंकड़े सामने आ गए हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, ‘शैतान’ ने दूसरे सोमवार को देशभर में 3 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। इस तरह भारत में अब तक फिल्म की टोटल कमाई 106.05 करोड़ से अधिक हो चुकी है।
इसे भी पढ़ें
झामुमो में बगावत, हेमंत की भाभी विधायक सीता सोरेन का पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा









