सड़क पर जरूरतमंदों को खाना बांटती दिखी सारा अली खान

2 Min Read

मुंबई, एजेंसियां। बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अक्सर ही अपने अंदाज को लेकर चर्चित रहती हैं। कभी गरीबों की मदद करती दिखती हैं, तो कभी मंदिर में पूजा अर्चना करते।

अब वो मुंबई की सड़कों पर गरीबों और जरूरतमदों के बीच खाना बंटती दिखीं। इसे देख वीडियो बनानेवालों को उन्होंने मना भी किया।

इसी महीने OTT पर सारा अली खान की दो फिल्में ‘मर्डर मुबारक’ और ‘ए वतन मेरे वतन’ रिलीज हुई हैं। इन दोनों ही फिल्मों को पब्लिक का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

इसी बीच एक्ट्रेस मुंबई की सड़कों पर जरूरतमंदों को खाना बांटती नजर आईं। वो अपनी कार से फूड पैकेट्स लेकर निकलीं और सड़क किनारे बैठे जरूरतमंदो को बांटने लगीं।

सारा ने जब नोटिस किया कि कोई उन्हें रिकॉर्ड कर रहा हैं, तो वो नाराज हो गईं। सोशल मीडिया पर सारा का एक वीडियो वायरल है। इसमें वो किसी मंदिर के बाहर बैठे जरूरतमंदों को खाना और मिठाइयों का पैकेट बांट रही हैं।

इसी बीच जब लोग उन्हें कैमरे में कैद करने लगे तो सारा उन पर बुरी तरह भड़क गईं। एक्ट्रेस ने कहा- ‘प्लीज रिकॉर्ड मत करो, मैं आप लोगों को समझा-समझाकर थक गई हूं।’ वीडियो में एक जरूरतमंद महिला अपने छोटे बच्चे को मारती भी नजर आई।

महिला को ऐसा करते देख एक्ट्रेस ने उससे पूछा कि उसने बच्चे को क्यों मारा। इसके बाद एक्ट्रेस उस महिला को समझाती भी नजर आईं। इस वीडियो के वायरल होने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सारा के रवैये की तारीफ की है।

सारा की फिल्म ‘मर्डर मुबारक’ जहां नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। वहीं ‘ए वतन मेरे वतन’ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है।

वर्कफ्रंट पर सारा जल्द ही ‘मेट्रो इन दिनों’ की शूटिंग शुरू करेंगी। इसके अलावा उनके पास ‘स्काय फोर्स’ और डायरेक्टर जगन शक्ति की एक अनटाइटल्ड फिल्म भी है।

इसे भी पढ़ें

कामर्शियल गैस के दाम घटे, आज से हुए ये 6 महत्वपूर्ण बदलाव

Share This Article
Exit mobile version