राजीव गांधी की हत्या के दोषी संथन की मौत

2 Min Read

चेन्नई : पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में दोषी करार दिए गए संथन की दिल का दौरा पड़ने से बुधवार को मौत हो गयी। सरकार के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

संथन को उच्चतम न्यायालय ने बाद में रिहा कर दिया था। राजीव गांधी गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल के डीन ई थेरानिरजन ने बताया कि संथन की मौत सुबह सात बजकर 50 मिनट पर हुई।

संथन का यकृत खराब था और उसका उपचार किया जा रहा था।

थेरानिराजन ने संवाददाताओं से कहा कि संथन को बुधवार तड़के करीब चार बजे दिल का दौरा पड़ा, इसके बाद उसे सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) दिया गया और वेंटिलेटर पर रखा गया था।

उन्होंने कहा कि संथन पर उपचार का कोई असर नहीं हुआ और आज (बुधवार) सुबह सात बजकर 50 मिनट पर उसकी मौत हो गई।

अधिकारी ने बताया, ”शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा और शव को श्रीलंका भेजने के लिए कानूनी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।”

डीन ने कहा कि संथन को 27 जनवरी को यकृत खराब होने के कारण तिरुचिरापल्ली के एक विशेष शिविर से यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

संथन को रिहाई के बाद से तिरुचिरापल्ली के एक विशेष शिविर में रखा गया था।

इसे भी पढ़ें

कल आयेंगी राष्ट्रपति, एयरपोर्ट से CUJ तक नो फ्लाइंग जोन, ट्रिपल लेयर सुरक्षा व्यवस्था

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं