9 को संघ प्रमुख भागवत और 20 को गृह मंत्री अमित शाह आयेंगे रांची [Sangh chief Bhagwat will come to Ranchi on 9th and Home Minister Amit Shah will come to Ranchi on 20th]

1 Min Read

रांची। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत 9 जुलाई को 3 दिवसीय दौरे पर रांची आ रहें है।

भागवत आरएसएस के प्रांत प्रचारकों की बैठकों में हिस्सा लेंगे। इन बैठकों का आयोजन 12 से 14 जुलाई तक होना है।

भागवत के आगमन को आसन्न विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अहम माना जा रहा है। प्रांत प्रचारकों की बैठक के पहले भागवत 3 दिनों तक संघ के राष्ट्रीय, प्रांतीय और विभाग के पदाधिकारियों के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।

अमित शाह 20 जुलाई को रांची आयेंगे

इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 20 जुलाई को रांची आयेंगे। वे बीजेपी कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेंगे और कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे।

बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद वे पहली बार झारखंड आ रहे हैं। बीजेपी के दिग्गज नेता के झाऱखंड आगमन को आगामी विधानसभा चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

विधानसभा चुनाव को लेकर ही बीजेपी नेता और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा लगातार झारखंड का दौरा कर रहे हैं।

सरमा को झारखंड विधानसभा चुनाव का सह प्रभारी बनाया गया है।

इसे भी पढ़ें

संघ प्रमुख मोहन भागवत क्यों आये हैं झारखंड? सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं